गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दौसा जिले के झापदा थाना में कार्यरत हेड कांस्टेबल रामप्रसाद बैरवा को आज चार हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो कार्यालय में पेश परिवाद में कहा कि हैड कास्टेबल रामप्रसाद बैरवा उसके पुत्र के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मुलजिम नही बनाने के एवज में चार हजार रूपए की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज ट्रैप की कार्यवाही की गयी। जिसमें ब्यूरो आरोपी हैड कांस्टेबल को परिवादी से चार हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *