गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छेड़छाड़ के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार

केंद्रापाड़ा : ओडिशा में केंद्रापाड़ा जिले के राजनगर की पुलिस ने एक निजी स्कूल के संस्थापक -सह- प्राचार्य को दो नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छठी और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़ित किशोरियों के अभिभावकों ने प्रदीप कुमार प्रधान के खिलाफ नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा गया कि 16 जनवरी को स्कूल की महिला शिक्षिका कथित तौर पर पीड़ित किशोरियों को स्कूल समय के दौरान दूसरी कक्षा में ले गई और उन्हें कक्षा में ही रहने का निर्देश दिया। बाद में आरोपी ने कक्षा में प्रवेश किया और उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत मामला करने के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मडकर संदीप संपत ने कहा कि पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा के तहत नाबालिग छात्राओं के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *