अमरावती : आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में तीन, चार और पांच अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच दिन के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने के आसार हैं। रायलसीमा में भी अगले 48 घंटों के दौरान ऐसा ही मौसम रहेगा।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में छह और सात अप्रैल को एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में छह और सात अप्रैल को छोड़कर अगले सात दिन के दौरान शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को रायलसीमा के नंद्याल में सबसे अधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आंध्र में तीन से पांच अप्रैल तक लू चलने के आसार
