गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आन्ध्र प्रदेश में लू चलने के आसार

अमरावती : आन्ध्र प्रदेश के रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर एक-दो अप्रैल को लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि रायलसीमा में अगले तीन दिनों के दौरान और उत्तरी तटीय आन्ध्र प्रदेश तथा यनम में 30 मार्च से दो अप्रैल तक मौसम गर्म रहने का अनुमान है। तटीय आन्ध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रायलसीमा के नंदयाल में गुरुवार को सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *