गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अगले दो दिनों तक लू चलने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों तक लू चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि राज्य के पेड्डापल्ली, मुलुगु, खम्माम, नलगोंडा, वारंगल, नागरकुरनूल, सूर्यापेट, महबूबाबाद सहित अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा, राज्य के कई जिलों के विभिन्न स्थानों पर 19-22 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने या बौछार पड़ने के आसार हैं।
तेलंगाना में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान दो-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में यहां के एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। भद्राचलम में सोमवार को सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *