गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में 17,18 अप्रैल को लू के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना में पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपलपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, भद्राद्रि कोठागुडेम, सूर्यापेट और महबूबाबाद जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में 17 अप्रैल को लू के प्रकोप के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के मंचेरियल, निर्मल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपलपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, वारंगल, हनमकोंडा, नागरकुर्नूल, भद्राद्रि कोठागुडेम, सूर्यापेट और महबूबा बाद में 18 अप्रैल को भी वही स्थिति का अनुमान है।
अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। तेलंगाना के महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलम्बा गडवाल जिलों में 19 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने के आसार हैं।
राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के पूरे आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश आयी। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भद्राचलम में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *