गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अंधड एवं तूफान से भारी नुकसान

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार दोपहर आये तेज अंधड़ एवं बरसात के बाद जिलेभर में व्यापक रूप से जन एवं धनहानि की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रशासनिक स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अंधड से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के अलाबा कई दर्जन लोग घायल हुए है जिनका जगह जगह निजी एवं सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। इस हल्के तूफान से जिलेभर में हुए नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने आमजन से अलर्ट मोड में रहते हुए अपील की है कि वे आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा की गई चेतावनी को देखते हुए सावधानी बरतें। हालात की गम्भीरता को देखते हुए उन्होंने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदार एवं विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह शीघ्र क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा क्षेत्र में आवागमन, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित करें तथा क्षेत्र में तेज अंधड एवं बारिश के कारण हुए जान-माल एवं पशुहानि के संबंध में तत्काल रिपोर्ट भिजवायें साथ ही पीडित परिवारों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता के प्रस्ताव तैयार कर भिजवायें जिससे पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा सके।
उन्होंने तूफान के थमने के तुरंत बाद इससे हुए नुकसान, आम रास्तों के बंद होने एवं विद्युत पोलों के गिरने की घटनाओ की जानकारी लेने के लिये नगर निगम आयुक्त सुभाष गोयल एवं नगर विकास न्यास के सचिव कमलराम मीना के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *