गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले के धरमपुर क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि का यह तांडव कल रात से आज सुबह तक जारी रहा। प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना किया है।
बीते दो दिनों से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादलों का डेरा रहने से बारिश की सम्भावना जताई जा रही थी। कल रात अचानक मौसम बिगड़ा फलस्वरूप अजयगढ़ तहसील अंतर्गत धरमपुर क्षेत्र के देवलपुर सहित आधा दर्जन गांवों में जमकर ओला वृष्टि हुई है। आंवले से भी बड़े आकार के ओला गिरने से खेतों में खड़ी फसलें जहाँ चौपट हो गई हैं। वहीं घरों के छप्पर और खपरैल भी टूटे हैं।
अजयगढ़ तहसीलदार ने बताया कि ओलावृष्टि की जानकारी लगते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रही है। निरीक्षण के उपरांत ही पता चलेगा कि कितना क्षेत्र ओलावृष्टि से प्रभावित हुआ है तथा कितना नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *