बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के सीमावर्ती गांव गुण्डम और छुटवाई के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज दोपहर में मुठभेड़ हुयी। पुलिस ने इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने का दावा किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि तर्रेम इलाके से सुबह जिला रिजर्व पुलिस बल, स्पेशल टास्क फोर्स एवं कोबरा जवानों की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर जंगल की ओर रवाना हुए थी। जैसे यह दल छुटवाही जंगल के पास पहुंचा नक्सलियों ने गोलीबारी की, दोनों ओर से आधे घंटे से अधिक गोलीबारी हुयी।
उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर सर्चिंग के दौरान नक्सली सामग्री बरामद किया और घटना स्थल से भागते हुए कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। खून के धब्बे देखने से ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि कुछ नक्सली मारे गए या घायल हुए हैं। घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है।
मुठभेड में नक्सलियों का भारी नुकसान
