गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने वाली है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में छह और सात नवंबर को बर्फबारी और बारिश होगी। वहीं, पंजाब में छह और सात नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, कश्मीर घाटी में छह नवंबर को बहुत भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो यहां अब भी कई राज्यों में बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में छह नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।
अगले तीन दिनों तक होगी बरसात
अंडमान और निकोबार में छह से आठ नवंबर तक तीन दिनों तक बरसात होने वाली हे। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद के 48 घंटों के दौरान संभावित मामूली तीव्रता के साथ उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *