गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में भारी वर्षा का सिलसिला जारी

गांधीनगर : गुजरात के कई हिस्सों में पिछले पांच दिनों से हो रही भारी मानसूनी वर्षा का सिलसिला आज भी जारी है। राज्य में पिछले 12 घंटे के दौरान जूनागढ़ के विसावदर तालुका में सर्वाधिक 349 मिमी, कच्छ के अंजार में 233 मिलीमीटर और जामनगर तालुका में 210 मिमी बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 12 घंटे में शाम छह बजे तक 151 तालुकाओं में एक मिमी से 349 मिमी तक बारिश दर्ज की गयी। इस दौरान वलसाड़ के कपरवाडा में 160 मिमी, जूनागढ़ के भेसान में 138 मिमी, बोटाद के बरवाला में 131 मिमी, वलसाड़ के धरमपुर में 119 मिमी, अमरेली के राजुला में 115, जूनागढ़ के वंथली में 114, कच्छ के गांधीधाम में 113, राजकोट के जामकंडोरना में 111, तापी के व्यारा में 109, जूनागढ़ तालुका और जूनागढ़ सिटी में 104-104 मिमी बरसात हुई। इस दौरान 73 तालुकाओं में एक से 24 मिमी, 64 तालुकाओं में 25 से 96 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
आज सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में राज्य के सभी 33 जिलों के कुल 251 में से 224 में बरसात हुई। सर्वाधिक 263 मिलीमीटर वर्षा जूनागढ़ तालुका और जूनगढ़ सिटी में दर्ज की गयी थी। कुल 37 तालुक़ा में 100 मिमी या अधिक, 52 तालुक़ा में 50 मिमी अथवा अधिक, 48 में 25 मिमी या अधिक और 87 तालुकाओं में एक मिमी से 24 मिमी वर्षा दर्ज की गयी थी। इससे कई स्थानो पर जल भराव हो गया है। आज सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक 105 तालुक़ा में वर्षा हुई है। सर्वाधिक 189 मिमी जामनगर तालुका में हुई। लगातार वर्षा से राज्य में अब मानसून की वर्षा का प्रतिशत 22.90 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *