गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर भारी वर्षा के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हुई हल्की वषा के बीच अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर तेज वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के बैतूल, मलाजखंड, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, इंदौर, भोपाल, पचमढ़ी, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, मंडला, उज्जैन, सिवनी, सागर, खंडवा, खरगोन व धार जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान हल्की वर्षा दर्ज की गई। दूसरे स्थानों की तुलना में सबसे ज्यादा वर्षा बैतूल में 70 मिमि दर्ज की गई।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि प्रदेश के खगरगोन, बड़वानी, इंदौर व देवास में भारी वर्षा की संभावना है। अनुमान है कि इन स्थानों पर कहीं-कहीं गरज चमक के साथ 115़ 6 से 160 मिमि के बीच वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के विदिशा, सीहोर, रायसेन, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, गुना, दतिया, डिंडौरी, कटनी, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा के आसार है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नीमच और मुरैना जिले में बिजली गिरने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की राजधानी सहित नर्मदापुरम, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बर्षा होने का अनुमान है। मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया व भिंडे जिले में अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह के पहर हल्की वर्षा दर्ज की गई, इसके बाद आसमान में बादल छाये रहे। अगले चौबीस घंटों के दौरान आकाश की स्थिति मेघमय होने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *