गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र में भारी वर्षा के आसार

अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर और अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं ।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी, एलुरु और विजयनगरम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *