अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की रविवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक अगले तीन दिनों में दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में भी यही स्थिति रहने के अनुमान हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले सात दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की आसार हैं। आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर और रायलसीमा और यनम में एक या दो स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश में सामान्य और रायलसीमा में कमजोर रहा है।
आंध्र में भारी बारिश के आसार
