गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा के आसार

अमरावती : दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा और तूफान आने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम बना रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा पर पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार देर रात को तटीय आंध्र प्रदेश के जंगमहेश्वरपुरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *