अमरावती : आंध्र प्रदेश के उत्तरी-दक्षिणी तटीय क्षेत्रों, यानम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि कल उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।।
उन्होंने बताया कि दक्षिणी-उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर 10 से 16 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम एजेंसी ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश में सामान्य और रायलसीमा में कमजोर पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई, जबकि यानम में मौसम शुष्क रहा।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार
