अमरावती : आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि पांच सितंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने के अनुमान हैं। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले चार दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान और रायलसीमा में अगले दो दिनों के दौरान बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले और रायलसीमा के श्री सत्य साई जिले में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। पिछले 24 घंटों में रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रायलसीमा में सक्रिय है और तटीय आंध्र प्रदेश में सामान्य है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार
