गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार

अमरावती : आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय, यानम, दक्षिण तटीय और रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आज एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी तटीय, यानम और दक्षिण तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर और अगले 48 घंटों के दौरान रायलसीमा में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय के विजयनगरम जिले और रायलसीमा के नंद्याल जिले में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

इसी अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर और यानम में एक या दो स्थानों पर भी बारिश हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश में सक्रिय है और रायलसीमा पर सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *