अमरावती : दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर और अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बिजली गिरने के साथ आंधी आने के आसार हैं।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर या एक या दो स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार
