अमरावती : आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भी यही स्थिति रहने के अनुमान जताये गये हैं। अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में और अगले 48 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने हैं।
रायलसीमा में अगले छह दिनों के दौरान कयी स्थानों पर, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले चार दिन के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के असार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर और रायलसीमा में कई स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में सामान्य है और रायलसीमा में सक्रिय है।
रायलसीमा में भारी बारिश के आसार
