गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई राज्यों के अलग-अलग जिलों में चार जुलाई को भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, महबूबाबाद, यदाद्री भुवनगिरि, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज आंधी चलने और भारी बारिश के अनुमान हैं। तीस जून से चार जुलाई तक तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *