हैदराबाद : मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग की यहां जारी दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया है कि इस अवधि के दौरान आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर, भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि में कोठागुडेम, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिले में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी चलने के आसार हैं।
उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को तेलंगाना के आदिलाबाद , कोमाराम भीम , आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में भी यही स्थिति बने रहने का अनुमान है। इक्कीस अगस्त को राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल,
राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली और जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी चलने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। दक्षिण – पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय है।
पिछले 24 घंटों के दौरान जगतियाल, मुलुगु, निर्मल में कई स्थानों पर और जोगुलम्बा भूपालपल्ली, निज़ामाबाद में कुछ अलग-अलग स्थानों पर और करीमनगर, मनचेरियल, पेद्दापल्ली और राजन्ना सिरसिला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई।
तेलंगाना में भारी बारिश के आसार
