गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश होने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के रंगारेड्डी, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर पांच जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, यदाद्री भुवनगिरी, भद्राद्री जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चार जुलाई को भारी बारिश होने के अनुमान है।
यही स्थिति पांच जुलाई को तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरसिल्ला, वारंगल, हनमकोंडा, हैदराबाद, मेडचल मल्काजगिरी जिलों में होने के आसार है। राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तीन, चार और पांच जुलाई को गरज के साथ बारिश होने का अनुमान हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *