गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को भारी वर्षा होने का अनुमान है।
तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 48 घंटों के दौरान तेज रफ्तार आंधी आने के आसार हैं। इसके अलावा, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश स्थानों या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य के कामारेड्डी, नगरकुर्नूल, सिद्दीपेट, हनुमाकोंडा, भद्राद्री कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली सहित अन्य जिलों के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *