गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग विज्ञान (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज रफ्तार हवाएं चलने के अनुमान है। तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा और जनगांव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम एजेंसी के अनुसार, राज्य के कई स्थानों पर 13 से 18 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अनुमान हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान भद्रदी कोठागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद, मेडक, निर्मल और निज़ामाबाद जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *