गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में 18 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम जिलों में 19 जुलाई को भी यही स्थिति रहने का अनुमान जताया गया है।
अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य है। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *