गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट और महबूबाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार (25 जुलाई) को अतिवृष्टि होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की ओर से यहां जारी एक दैनिक रिपोर्ट में बताया गया कि बुधवार (26 जुलाई) को राज्य के जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, खम्मम, नालगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा और जनगांव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।
राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद, वारंगल और हनमकोंडा जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान हैं। राज्य के आदिलाबाद, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट और विकाराबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को भारी बारिश हो सकती है।
तेलंगाना के मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, विकाराबाद, महबूबनगर और नगरकुर्नूल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को को भारी बारिश होने के आसार हैं। राज्य के भद्राद्री कोठागुडेम, यदाद्री भुवनगिरि, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरि, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर और नगरकुर्नूल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार (25 जुलाई) को भारी बारिश हो सकती है।
मौसम रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 22 से 26 जुलाई तक गरज के साथ बौछार और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। राज्य के अधिकांश स्थानों पर 22 से 28 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कोमाराम भीम में अलग-अलग स्थानों पर भारी और मूसलाधार बारिश हुई, आदिलाबाद में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई और जगतियाल में कुछ स्थानों पर तथा करीमनगर, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी थी। इसके अलावा प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *