गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में मसूलाधार बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के करीमनगर, पेद्दापल्ली, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल और विकाराबाद जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी या फिर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने यहां मंगलवार को अपने दैनिक रिपोर्ट में बताया कि राज्य के मंचेरियल, निज़ामाबाद, निर्मल, जगतियाल, राजन्ना सिरिसिला, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, यदाद्री भुवनगिरी, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी और महबूबनगर सहित कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान हैं।
तेलंगाना के आदिलाबाद, काेमाराम भीम आसिफाबाद, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलाम्बा गडवाल के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसी अवधि के दौरान राज्य में गरज के साथ बौछार के साथ आंधी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
राज्य में बुधवार को खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट और यदाद्री भुवनगिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा निज़ामाबाद, भद्राद्रि कोठागुडेम, वारंगल, हनमकोंडा, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कल अतिवृष्टि हो सकती है।
गुरुवार को तेलंगाना के निज़ामाबाद, सिद्दीपेट, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों जैसे जगतियाल, राजान्ना सिरसिला, यदाद्री भुवनगिरि और विकाराबाद में भी भारी बारिश होने के आसार है। राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, रंगारेड्डी, हैदराबाद और मेडचल मल्काजीगिरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश होने के अनुमान हैं। इसके अलावा, 25 से 31 जुलाई तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना के निज़ामाबाद, वारंगल, जनगांव, जयशंकर भूपालपल्ली, खम्मम, मुलुगु, महबूबाबाद, निज़ामाबाद, हनमाकोंडा, खम्मम, करीमनगर, हैदराबाद, कामारेड्डी, मंचेरियल के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा, निज़ामाबाद जिले के वेलपुर में 40 सेंमी की बारिश हुई, इसके बाद, निजामाबाद जिले के जक्रानपल्ले में 23सेंमी , निज़ामाबाद जिले के भीमगल में 23 और वारंगल जिले के संगेम में 22 सेंमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *