गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में भारी बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, महबूबाबाद और यदाद्री भुवनगिरी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निज़ामाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, विकाराबाद जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।
इसी अवधि में, तेलंगाना के आदिलाबाद, निर्मल, जगियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली और मुलुगु जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर 28 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान है।
राज्य में शुक्रवार को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है और 26 से 28 जुलाई तक तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इसके अलावा, 29 जुलाई से एक अगस्त तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय है। राज्य के भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, करीमनगर, सूर्यापेट और वानापर्थी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी वर्षा हुई। मुलुगु जिले के वेंकटपुरम में 19 सेमी की भारी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *