हैदराबाद : तेलंगाना में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने के अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राज्य के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार कल राज्य के कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, खम्मम, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, मेडचल मल्काजगिरी, मेडक और कामारेड्डी में भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट में यहां बताया गया कि शुक्रवार को राज्य के वानापर्थी, आदिलाबाद, कोमारामभीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निर्मल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर जिले में भी भारी बारिश होने के आसार हैं।
राज्य के अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा राज्य में कई स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार राज्य में कमजोर रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई है
तेलंगाना में अगले दो दिन भारी बारिश के आसार
