हैदराबाद : तेलंगाना के मंचेरियल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम और सिद्दीपेट जिलों में अलग-अलग स्थानों आगामी 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार को यहां जारी दैनिक रिपोर्ट में कहा है कि इसी अवधि के दौरान आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, निर्मल, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव और यादाद्री भुवनगिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 जुलाई को तेलंगाना के निज़ामाबाद, मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अतिवृष्टि हो सकती है और मनचेरियल, निर्मल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में इस बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। आज और कल हैदराबाद शहर में हल्की से मध्यम रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा कि 21 और 22 जुलाई को राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला और जयशंकर भूपालपल्ली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि 19 से 23 जुलाई तक तेलंगाना के अधिकांश स्थानों और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।
तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान
