अमरावती : उत्तरी-दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और यनम के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले पांच दिनों में और दक्षिणी तटीय आन्ध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले 24 घंटे में तूफानी हवाएं चलने के अऩुमान है। इसके अलावा, उत्तरी तटीय आन्ध्र प्रदेश और यनम में अगले तीन दिनों में और दक्षिणी तटीय आन्ध्र प्रदेश में अगले 24 घंटों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कई स्थानों पर अगले सात दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के अऩुमान हैं। इसके अलाव, गुरुवार को रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर, रायलसीमा और यनम के एक या दो स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई।
आन्ध्र, यनम में भारी वर्षा के आसार
