गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टीएमसी की पंचायत चुनाव में भारी जीत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रही है, कई जिलों से पंचायत चुनाव के परिणाम आ रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी ने 16,330 ग्राम पंचायत सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने 3,790 सीटें पर जीत दर्ज की है।
पंचायत समितियों की कुल 341 सीटों में से, टीएमसी 28 सीटों पर आगे चल रही है किसी भी सीट का अबतक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत के लिए शनिवार को मतदान हुआ था जो कि हिंसा प्रभावित रहा था और इस मतदान के लिए मतगणना जारी है जबकि सोमवार को 697 सीटों पर पुनर्मतदान हुआ। वर्तमान में राज्य के ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में सत्तारूढ़ टीएमसी का वर्चस्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *