गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल की शुरुआत

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र अमरनाथ गुफा के यात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल की शुरुआत की। सिन्हा ने ट्वीट कर कहा, “ श्रद्धालु पहली बार सीधे आसानी से श्रीनगर से पंचतरणी पहुंचने के साथ ही यह यात्रा एक दिन में ही पूरी कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा , “ बेहतर आवागमन श्रीनगर से हेलिकॉप्टर सेवाओं को शुरू करने का प्रयास लंबे समय से जारी था। श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की वेबसाइट jksasb.nic.in पर आसानी से जाकर इसके टिकट को आरक्षित कर सकते हैं।”

गौरतलब है कि दो वर्ष के कोरोना प्रतिबंधों के बाद 43 दिन लंबी अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से हो रही है और यह यात्रा 11 अगस्त तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *