केदारनाथ धाम/देहरादून : उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जनपद स्थित पांचवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ से छह तीर्थयात्रियों को लेकर वापस आ रहा एक हेलीकाप्टर कोहरे के कारण मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे पायलट सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल ने सभी शवों को बरामद कर लिया है।
एसडीआरएफ प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली गरुड़चट्टी के बीच एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद बचाव दल की टीमें केदारनाथ -लिंचोली से तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर आर्यन कंपनी का था। उसमें सात लोग सवार थे। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। श्रीमती नेगी ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में पूर्वा रामानुज, कृति ब्राड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, काला और पायलट अनिल सिंह सवार थे।
गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सात लोगाें की मौत
