गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाराबंकी में धान के खेत में मिला नरकंकाल

घटनास्थल के पास मिला दुपट्टा, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी :
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में धान की फसल काटने के दौरान एक नरकंकाल मिला। ये देख खेत मालिक घबरा गया। शोर मचाने पर वहां अन्य किसान भी जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी। वहीं घटना स्थल के पास से ही लंबे-लंबे बाल और एक दुपट्टा बरामद हुआ है। आशंका जताी जा रही है कि ये कंकाल किसी युवती का है।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव के रहने वाल सुनील यादव का शेषपुर टुटरू गांव के पास खेत है। ये खेत सरयू नदी के किनारे स्थित है। मंगवाल को सुनील अपने अपने परिजनों के साथ धान की फसल काट रहे थे। धान कटाई के दौरान खेत के बीच में उन्हें एक नर कंकाल मिला। ये देख उनके होश हो उड़ गए। शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गयी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस को मानव खोपड़ी के अलावा हड्डिया पड़ी मिली। वहीं जांच के लिए लखनऊ से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ. अखिलेश नरायाण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ये मानव कंकाल की हड्डियां है। संभव है कि कोई जंगली जानवर शव को खींचकर यहां लाया हो। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल के पास से लंबे बाल, एक बोरी और दुपट्टा मिला है। आशंका है कि किसी युवती की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। वहीं पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *