गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेना में पगड़ी का स्थान हेलमेट नहीं ले सकता

अजनाला : कुलदीप सिंह धालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि सिख जवानों के लिए हेलमेट की चल रही चर्चा किसी भी तरह से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पगड़ी सिखों की शान है, हमारा धार्मिक प्रतीक और हेलमेट पगड़ी की जगह कभी नहीं ले सकता।
कैबिनेट मंत्री ने अजनाला के लोगों के साथ लोहड़ी मनाते हुए कहा कि हमारा मकसद पंजाब को खुशहाल बनाना है और इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज लोहड़ी की खुशी अपने लोगों के बीच बांटते हुए मुझे संतोष है कि पंजाब की जनता ने जिस तेजी से सरकार बनाई है, उससे कहीं ज्यादा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बातों पर भरोसा कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के लोगों को लोहड़ी की बधाई दी और ‘रंगले पंजाब’ की स्थापना के लिए सरकार का साथ देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को कंबल भी बांटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *