गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आपदा में हिमाचल को 862 करोड़ की मदद दी

शिमला : अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की हर संभव मदद की है। करीब 11,000 घर बनाने के मामले स्वीकृत किए हैं तथा साथ ही 862 करोड़ रुपए की मदद दी गई है। ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की टीमें और भारतीय वायु सेवा के हेलीकॉप्टर भेजे गए। लेकिन सुक्खू सरकार कह रही है कि केंद्र ने एक पाई नहीं दी। ठाकुर रविवार को यहां गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में 61 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें 732 खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़ेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *