गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नियोजन नीति तत्काल बनाए हेमंत सरकार

रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सरकार राज्य के 30लाख बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ बार बार खिलवाड़ कर रही है।
प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार में शामिल महागठबंधन वादा खिलाफी का रिकॉर्ड बनाने में जुटा है। 5लाख युवाओं को प्रतिवर्ष नौकरी ,नही तो बेरोजगारी भत्ता और नही तो इस्तीफा देने की बात करने वाले लोग आज रोजगार देने की कौन कहे रोजगार छीनने वाले साबित हो रहे हैं। यह सरकार तीन वर्ष में सिर्फ 357लोगों को नौकरी देकर अपना पीठ थपथपा रही है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं को बार बार परेशान कर रही। कभी भाषा विवाद में उलझाती है,कभी स्थानीय नीति और नियोजन नीति के नाम पर उलझाती है।
प्रकाश ने कहा सच है कि हेमंत सरकार की न नीति साफ है और न नियत ही साफ है।कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नौकरी देने में नही नौकरी का सपना दिखाने में विश्वास करती है। तभी तो नौकरी का विज्ञापन निकालती है और फिर उसे रद्द करवाती है।उन्होंने कहा कि तीन वर्ष में हेमंत सरकार ने दो बार नौकरी के विज्ञापनों को रद्द किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *