गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेमंत ने मोदी को बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया

नई दिल्ली : हेमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया। बैठक के दौरान शर्मा ने राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास तथा उन्हें राहत पहुंचाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की और केंद्र की तरफ से उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। शर्मा ने कहा कि असम के लोगों का कल्याण प्रधानमंत्री की सबसे पहली प्राथमिकता है और उन्होंने राज्य के विकास के बारे में प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *