गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अगरतला में 23 नवंबर से शुरू होगा विरासत उत्सव

अगरतला : गांधीवादी दर्शन में विश्वास रखने त्रिपुरा के युवा विकास केंद्र ने युवा पीढ़ी के बीच राष्ट्रीय एकता और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां गुरुवार से एक सप्ताह तक चलने वाले विरासत उत्सव का आयोजन करेगा। आयोजकों के अध्यक्ष तपन लोध ने कहा कि देश के 25 राज्य महोत्सव में भाग लेंगे और अपनी संस्कृति तथा पारंपरिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे। यह उत्सव भाग लेने वाले संगठनों को अन्य राज्यों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा, “भारतीय राज्यों के अलावा पड़ोसी देश भूटान, नेपाल, बंगलादेश और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों के इस उत्सव में शामिल होने की संभावना है। लोग विभिन्न उद्देश्यों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें संस्कृति और परंपरा के मुद्दे पर एक-दूसरे से बातचीत करने की गुंजाइश नहीं मिल रही है।

यह उत्सव युवाओं के लिए एक मंच प्रदान करेगा।” मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा युवा मामलों के मंत्री के साथ स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में एक सप्ताह तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पड़ोसी देशों के सैकड़ों उद्यम अपने पारंपरिक व्यंजनों, हथकरघा, हस्तशिल्प और उत्पादों के साथ उत्सव में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *