गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘हीरो डर्ट बाइकिंग चैलेंज’ बाइकर्स के लिए टैलेंट दिखाने का मौका

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकाॅर्प ने देश में अपनी तरह का पहला टैलेंट हंट ‘हीरो डर्ट बाइकिंग चैलेंज की घोषणा की जो बाइकिंग के प्रेमियों और शौकीनों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये प्‍लेटफॉर्म देने वाली देशव्‍यापी प्रतियोगिता है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुये कहा कि विजेताओं को एक्‍सपल्‍स 200 4वी और स्‍पॉन्‍सरशिप कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलेगा। एचडीबीसी किसी ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्‍यूफैक्‍चरर) द्वारा शुरू किया गया अपनी तरह का पहला देशव्‍यापी टैलेंट-हंट प्रोग्राम है। कंपनी ने यह कदम ग्राहकों पर केन्द्रित अपने दृष्टिकोण के चलते और देश के युवाओं को एक आदर्श प्‍लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये उठाया है।
हीरो डर्ट बाइकिंग चैलेंज उभरते राइडर्स, बाइकिंग के प्रेमियों और शौकीनों को बेहद प्रतीक्षित प्‍लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये है। ऐसे लोग, जो ऑफ-रोड रेसिंग के लिये अपनी लगन को जारी रखना चाहते हैं और इस क्षेत्र में नाम कमाना चाहते हैं। देश के विभिन्‍न क्षेत्रों में पहुँचकर असल में देशव्‍यापी बनने के लिये एचडीबीसी 45 शहरों का भ्रमण करेगा, ताकि भारत के टॉप अमेचर ऑफ-रोड राइडर्स को खोज सके। विजेता और दो उपविजेताओं को हीरो मोटोकॉर्प की हीरो एक्‍सपल्‍स 200 4वी मोटरसाइकल और कंपनी से 20 लाख रूपये के स्‍पॉन्‍सरशिप कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलेंगे। युवाओं के बीच इसकी लोक‍प्रियता बढ़ाने के लिये एचडीबीसी को नवंबर 2022 में एमटीवी पर प्रसारित किया जाएगा और वूट पर इसकी स्‍ट्रीमिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *