गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फाजिल्का से हेरोइन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुये पंजाब के फाजिल्का जिले के मजार जमशेर पट्टन गांव से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात बीएसएफ के जवानों ने फाजिल्का जिले के गांव मजार जमशेर पट्टन ढाणी के पास एक ड्रोन की घुसपैठ को रोकने के लिये ड्रोन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक खोज में मजार जमशेर पट्टन ढाणी के पास एक खेत से एक काले रंग का बड़ा पैकेट मिला, जिसमें तीन चमकदार छड़ियों के साथ तीन छोटे पैकेट थे, जिसमें हेरोइन (कुल वजन – लगभग तीन किलोग्राम) थी।
प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार तड़के बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान दौरान एक अन्य बैग, जिसमें संदिग्ध हेरोइन के तीन पैकेट (कुल वजन – लगभग तीन किलोग्राम) था, सुबह नौ बजे के आसपास पिछले खोज स्थल के पास बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में कुल छह पैकेट (कुल वजन लगभग – छह किलोग्राम) और छह चमकदार छड़ें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *