चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के दो दिवसीय राज्यव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन विजिल’ के दौरान पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन के साथ अन्य नशीले पदार्थ जब्त करने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ 177 प्राथमिकियां दर्ज करने का दावा आज किया। पुलिस ने अभियान को ‘बेहद कामयाब’ करार देते हुए कहा कि 177 प्राथमिकियां दर्ज करने के साथ 3405 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 2.5 किलो हेरोइन के साथ तीन क्विंटल चूरा पोस्त, अन्य नशीले पदार्थ, अवैध शराब व लहान इस दौरान बरामद की गई।
