बाड़मेर : राजस्थान में बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्यवाही कर लगभग 55 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) ने स्थानीय पुलिस के साथ फेंस के पास जमीन में छिपाकर रखे गए दो बैगों में पैक हेरोइन के 11 पैकेट शनिवार को बरामद किया जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 55 करोड़ बताई जा रही है।
बाड़मेर सेक्टर में सीमा पार से हेरोइन की खेप पहुंचने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ ने एनसीबी, एसबी जोधपुर और स्थानीय पुलिस के साथ एक विशेष संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्र के बिजराड़ थाना क्षेत्र के हूरों का तला गांव के साथ फेंस के पास एक वृक्ष के नीचे जमीन में छिपाकर रखी यह हेरोइन बरामद की गई।
बाड़मेर सीमा के पास हेरोइन बरामद
