गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन तस्कर नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

पंचकूला क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, 18 अप्रैल को पकड़े 3 आरोपियों ने दी थी जानकारी
पंचकूला।
हरियाणा के पंचकूला क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने नशा तस्करी के मामले में दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इम्मा निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपी पिछले 4 साल से दिल्ली में रह रहा था। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी पर दिल्ली में हृष्ठक्कस् एक्ट के पहले भी मामला दर्ज हैं। 18 अप्रैल को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर 1 सूरज थिएटर के पास से 2 आरोपियों को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान रिषु भारद्वाज और देवेंद्र राणा के रूप में हुई थी। दोनों हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। रिषु के पास से 7.28 ग्राम हेरोइन और देवेंद्र के पास से 9.48 ग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड लिया था।
तीसरे आरोपी अजय ने नाइजीरियन के बारे में दी जानकारी
सेक्टर 19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी अजय को गिरफ्तार किया गया। अजय ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले इम्मा से हेरोइन खरीदकर लाता था और इन दोनों को सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी नाइजीरियन से जानकारी जुटा रही है कि वह किसके पास से हेरोइन लेकर आता था और किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *