गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाईटैक लैब बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होगी-परमार

सीहोर : मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में हाईटैक लैब सहायक सिद्ध होगी। श्री परमार आज यहां 40 लाख रूपए की लागत की डिजिटल इनोवेशन लैब का का शुभारंभ किया। इस लैब में इंटरनेट कनेक्शन सहित 40 कम्यूटर हैं। यह लैब राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड द्वारा एजुकेशन फॉर आल योजना के तहत प्रदान की गई है। प्रदेश में कुल 53 डिजिटल इनोवेशन लैब लगाई गई हैं। यह लेब सीहोर जिला मुख्यालय के सुभाष हायर सेकेण्डऱी स्कूल मे प्रारम्भ की गई है।
श्री परमार ने कहा कि यह हाईटैक लैब बच्चों के समग्र विकास में बहुत सहायक सिद्ध होगी। उन्होने कहा कि बच्चे इस लैब का उपयोग केवल सूचना या जानकारी प्राप्त करने के लिए ही नहीं बल्कि उनके मन में आने वाले विचारों के विस्तार और सृजन के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल इनोवेशन लैब से बच्चे अपनी जिज्ञासा का समाधन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार की गई है। इस नीति को दो करोड़ लोगों के सुझाव के बाद तैयार किया गया है। इस शिक्षा नीति से निश्चित ही भारत में अपनी विश्व गुरू की पहचान को स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *