गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निगुलसरी के पास अवरुद्ध राजमार्ग रविवार से बहाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसरी के पास अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच रविवार को बहाल हो गया। दस दिन बाद एनएच बहाल होने से शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब जिले के सैकड़ों बागवानों और किसानों को अपनी नगदी फसल और सेब मंडियों में पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
एनएच बहाल न होने से बागवानों ने सेब का तुड़ान रोक दिया था। अब बागवान सेब को मंडियों में पहुंचा सकते हैं। एनएच को खोलने क लिए राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिहं नेगी पिछले दस दिनों से निगलुसरी में ही डटे रहे। वे सभी अधिकारियों और मजदूरों को दिशा निर्देश देते रहे। एक सौ मीटर के लगभग चट्टान को काटने के बाद एनएच पांच बहाल हुआ। इसके अलावा स्थानीय पंचायतों और महिला मंडलों ने भी एक सप्ताह से सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों के खाने पीने की पूरी व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *