गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल : भूस्खलन के कारण कई मार्ग अवरुद्ध

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। इसके कारण कईं सड़कें टूटी पड़ी हैं और कई सड़के पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, जिसके लोगों को आवाजाही के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 05 कालका- शिमला भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है। सोलन में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) ने एनएच-05, शिमला से कालका रोड पर कोटी में भूस्खलन की घटना की सूचना दी है, जिससे राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। आज सुबह हुए भूस्खलन से यातायात बाधित हो गया और यात्री फंसे रह गए।
वहीं, मंगलवार रात दो बजे चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 चक्की मोड़ के समीप भारी भरकम भूस्खलन के कारण मलबा आने से मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। वाहनों की आवाजाही कसौली से की जा रही है। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है। सेब के ट्रक भी जाम में फसे पड़े है। एम्बुलेंस भी मौके से वापिस लोट गई है।
गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया, लेकिन मार्ग पर अभी भी दरारें है, जिस कारण भूस्खलन का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में जिला पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह व एडवाइजरी जारी की है। सड़क को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यहां भूस्खलन का खतरा लगातार बना रहता है। तेरह जुलाई को भी भारी मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया था। मलबा हटाने के लिए मार्ग कुछ समय के लिए बंद रखा गया था।
वहीं शिमला पुलिस ने सभी को सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ शिमला हाईवे (एनएच 05) परवाणु क्षेत्र में चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। कृपया वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान का पालन करें। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है जो हाईवे खुलने पर सूचित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *