गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल : युवक की हत्या

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आधी रात को एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि शिमला के माल रोड पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सामने ही दुकान के अंदर घुसकर युवक का मर्डर किया गया है जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
वही अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर चल रहा है जिसे पुलिस धर दबोचने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौपाल के कुपवी निवासी 21 वर्षीय मनीष माल रोड पर स्थित वेक एंड वेक बेकरी में काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात भी युवक बेकरी के अंदर ही मौजूद था कि तभी अचानक रात करीब 1:30 के आसपास एक आरोपी तेजधार हथियार लेकर मौके पर पहुंचा और मनीष पर हमला कर दिया।
इस दौरान युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ और वह घायल अवस्था में ही अपनी जान बचाकर पुलिस कंट्रोल रूम के पास पहुंचा और पुलिस को इस बाबत सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर बेसुध हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस द्वारा जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो उसमें हत्या करने वाले आरोपी की पहचान हुई।
अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मगर पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आरोपी द्वारा युवक की हत्या क्यों की गई। सदर थाना के प्रभारी धर्मसेन नेगी ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक युवक की हत्या हुयी। हत्यारे की पहचान कर ली गई है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *